फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल डिटेल से खुलेगा गीता की हत्या का राज, कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपापुर गांव के तालाब के पास हत्या कर विवाहिता की लाश फेंकने के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। जांच कर रही पुलिस मृतका के मोबाइल फोन का काल डिटेल निकाल रही है। पुलिस को भरोसा है कि कॉल डिटेल से ही हत्या का राज खुल सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दीपापुर गांव के ताल में बुढ़िया माई तालाब के पास नाली में गीता देवी (40) की लाश मिली थी। तिलंगा गांव निवासी मृतका के भाई रंजीत गौतम ने शव की पहचान की थी। सूचना पर मृतका के पति विजय गौतम भी मौके पर पहुच गया। वही पुलिस भाई व पति को संदिग्ध मानकर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई नतीजा नहीं मिकला। अभीतक न तो मायके की ओर से और न ही ससुराल वालों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें