फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दंगल में कैल्शियम ने भूकंप को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोंगर गांव में रविवार को अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पुरुष और महिला पहलवानों ने अखाड़े में दांव दिखाए। दंगल का उद्घाटन समाजसेवी आरिफ उर्फ चुन्ने ने किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के कैल्शियम पहलवान ने दिल्ली के भूकंप राणा को पटकनी दी। पंजाब के मोहम्मद सुल्तान ने राजस्थान के शाका को, भोले यादव मुस्तफाबाद ने गोरखपुर के सागर पहलवान को, जौनपुर के हिमांशु यादव ने गोरखपुर के इमरान पहलवान को, हनुमानगढ़ी अयोध्या के अनूप दास ने राजस्थान के शाका पहलवान को पटकनी दी। जबकि मऊ के देवानंद मऊ और जौनपुर के संतोष एवं सासाराम के दारा सिंह और गोरखपुर के अभिजीत का मुकाबला बराबरी पर छूटा। महिलाओं के मुकाबलों में भटनी की ईशा पहलवान ने गोरखपुर की पायल पहलवान और मऊ की मधु पहलवान को पटकनी दी। इस मौके पर मुख्य रूप से इश्तियाक अहमद, खुर्शीद अहमद, बाबू पहलवान, शमशेर पहलवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें