फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर करें कुपोषण के िख्ालाफ कार्य

Mon, 11 May 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश के  विशेष सचिव जी श्री निवासुलू ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में कुपोषण मिशन के तहत गोद लिए गए गांवों में कुपोषण दूर करने के कार्याें की समीक्षा की।
विज्ञापन


 मुख्य विकास अधिकारी प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिला स्तरीय 38 अधकारियों की ओर से दो-दो गांवों को गोद लिया गया है।

 विशेष सचिव ने अधिकारियों को अपने-अपने गांव में कुपोषण दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्य करने का निर्देश दिया।

  उन्होंने कहा कि  बच्चा स्वस्थ होने के लिए मां का स्वस्थ होना आवश्यक है। पोलियो की तरह कुपोषण के खिलाफ  भी अभियान चलाकर उसको समाप्त करना है।

 मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीके यादव ने टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच आदि के बारेे में बताया। उधर विशेष सचिव जी श्री निवासुलू ने रविवार को जिलाधिकारी द्वारा गोद लिये गये नाथूपुर गांव पहुंचे।

इस दौरान प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में चौपाल लगाकर अति कुपोषित बच्चों, किशोरियों एवं गर्भवती माताओं से बातचीत की। साथ ही मानक के अनुसार कुपोषित बच्चों व धात्री महिलाओं को सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं व किशोरियों की सूची नहीं बता पाने पर एएनएम आशा कन्नौजिया को निलंबित करने का निर्देश सीएमओ को दिया। विशेष सचिव ने अति कुपोषित बच्ची प्रियंशी व साक्षी का अपने समक्ष वजन कराया।

जिसमें स्वास्थ्य में सुधार होना पाया गया। इस दौरान विशेष सचिव ने अति कुपोषित बच्चों को बाल विकास विभाग द्वारा तौलिया, साबुन, बिस्कुट तथा हार्लिक्स वितरित  किया।

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोद लिये गये गांव सिद्दीकपुर का निरीक्षण करने गये। इस अवसर पर सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें