फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: अमूल दूध के दाम बढ़ने पर जौनुपर में बोले व्यवसायी, दूध का दाम बढ़ने से बढ़ेगी महंगाई, मिठाई खाना...

Fri, 03 Feb 2023 01:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

व्यवसायियों ने कहा कि अमूल ने जो दाम बढ़ाया है उसका असर हर चीज पर पड़ेगा। गर्मी का मौसम आ रहा है तो छांछ पीना और दही खाना भी महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही दूध से बनने वाली चीजें भी महंगी होंगी। इसी तरह जौनपुर के अश्वनी कुमार ने बताया कि उनका कारोबार मिठाई का है। अमूल का दूध अच्छा होता है इस लिए लोग लेते हैं।
विज्ञापन
अमूल दूध के दाम बढ़ने पर जौनुपर में बोले व्यावसायी, दूध का दाम बढ़ने से बढ़ेगी महंगाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमूल ने दूध के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसका असर आम आदमी पर सीधे तौर पर पड़ेगा। जौनपुर के व्यवसायियों ने कहा कि दूध का दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी। क्योंकि खाने-पीने की ज्यादातर चीजें दूध पर ही निर्भर करती हैं।

विज्ञापन

बदलापुर के व्यवसायियों ने कहा कि अमूल ने जो दाम बढ़ाया है उसका असर हर चीज पर पड़ेगा। गर्मी का मौसम आ रहा है तो छांछ पीना और दही खाना भी महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही दूध से बनने वाली चीजें भी महंगी होंगी। इसी तरह जौनपुर के अश्वनी कुमार ने बताया कि उनका कारोबार मिठाई का है। अमूल का दूध अच्छा होता है इस लिए लोग लेते हैं। अब अमूल का रेट बढ़ा है तो बाहर के भी दुधिएं दूट बढ़ाएंगे। इस रह से मिठाई का दाम भी बढ़ेगा। दही, छांप, धोवा भी महंगा होगा। तनी प्रजापति ने कहा कि आटा, दाल का दाम वैसे ही आसमान छू रहा था अब दूध भी महंगा हो गया। जिस हिसाब से महंगाई बढ़ रही है उस हिसाब से कमाई नहीं बढ़ी। सरकार को इसपर सोचना चाहिए। आम आदमी से जुड़ी चीजें महंगी होने से परेशानी बढ़ती है। शाहगंज के ग्राहक प्रिंस जायसवाल ने भी दूध का दाम बढ़ने पर महंगाई बढ़ने की बात कही। दुकानदार सूरज यादव ने कहा कि अमूल दूध की क्वालिटी अच्छी होती है, इस लिए लोग लेना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें