मुंगराबादशाहपुर। अतिक्रमण हटाने की नोटिस मिलने से खफा व्यापारियों ने शनिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता के नेतृत्व में मंडी सचिव का घेराव किया। मंडी सचिव पर मनमानी का आरोप लगाया। एसडीएम के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए।
मंडी समिति में व्यापार करने वाले सब्जी व फल व्यापारियों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के लिए उन्हें जो नोटिस दी गई है, वह गलत है। वैध व्यापारी अतिक्रमण नहीं किए हुए हैं। अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों का अतिक्रमण है, जिन पर कार्रवाई की बजाए प्रशासन उन्हें निशाना बना रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि लाइसेंसधारी व्यापारियों को जमीन आवंटन किया जाना चाहिए, तब अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए। इस संबंध में एसडीएम अमिताभ यादव से अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने फोन पर बात की। एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशानुरूप अतिक्रमण हटाने की बात चल रही है। व्यापारियों की जायज मांग को भी पूरा किया जाएगा, लेकिन अवैध कब्जा हर हाल में हटेगा। इस मौके पर मुस्लिम राईन, जावेद राईन, मुन्ना राईन, संतोष केसरी, सिद्दीक राईन, सरवर अली, जावेद अहमद, सौदागर राईन, पूर्व सभासद मुन्ना राईन, विश्वनाथ जायसवाल, नीशू केशरी, केपी यादव, अयूब राईन, नंदलाल, बकरीदी अहमद, चांद बाबू, फूलचंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे।