फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिना फाग लाइट के दौड़ रहीं बसें, यात्रियों की जान से खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कड़ाके की सर्दी के साथ इस समय कोहरे का प्रकोप भी बढ़ गया है। घने कोहरे के कारण सड़क हादसों की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे हालात में भी परिवहन निगम के अफसर लापरवाह बने हुए हैं। बसों में कोहरे से बचाव के इंतजाम नहीं किए गए। जौनपुर व शाहगंज डिपो की 29 बसें बिना फॉग लाइट के सड़कों पर दौड़ रही हैं। जौनपुर डिपो से 76 बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाती हैं। ठंड बढ़ने के साथ कोहरा भी छाने लगा है लेकिन अधिकारी सतर्कता नहीं बरत रहे। बसों में अभी तक फाग लाइट नहीं लगवाई गई हैं। मंगलवार को सुबह जौनपुर औरशाहगंज डिपो में अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो कई बसों में फाग लाइट नहीं दिखी। जौनपुर डिपो से चलने वाली 12 बसें ऐसी दिखीं, जिनमें फाॅग लाइट नहीं लगी थी। कुछ चालकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अधिकारी हमें अपने खर्च से फॉग लाइट लगाने के लिए कह रहे है। हम लोगों को किलोमीटर के हिसाब से मानदेय मिलता है। ऐसे में हम लोग कैसे करें। इसी तरह शाहगंज डिपो से 30 बसें लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, सुल्तानपुर, दिल्ली के लिए चलाई जाती हैं। रोडवेज बस के मेंटनेंस इंचार्ज रामधारी राम का कहना है कि 17 नई बसों में फाॅग लाइट अभी नहीं लगाई गई। बसों के चालकों को कहा गया कि अगर कही फाग लाइट मिले तो लगवा लें। बिल जमा करने पर भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें