फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विंध्याचल से लौट रही दर्शनार्थियों की बस जौनपुर में पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास विंध्याचल से दर्शन करके लौट रही बस पलटने से पांच यात्री घायल हो गए। तत्काल मौके पर पहुंची गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी दर्शनार्थी आजमगढ़ से विंध्याचल दर्शन करने गए थे। घटना की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि आजमगढ़ जनपद के सारायमीर थाना क्षेत्र के बिसरौर गांव निवासी विनोद यादव एक प्राइवेट निजी बस बुक करके रविवार को सुबह आजमगढ़ से विंध्याचल दर्शन करने के लिए मिर्जापुर गए थे। बस में कुल 21 यात्री बैठे थे। दर्शन पूजन करके सभी लोग लौट रहे थे। रविवार की रात में लगभग 11:00 बजे जैसे ही दर्शनार्थियों से भरी बस जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे पर केशवपुर गांव के पास पहुंची तभी अचानक ड्राइवर को झपकी आ जाने की वजह से बस पलट गई। बस पलटते ही आसपास चीखपुकार मच गई। प्रसाद तिराहे की तरफ से गश्त कर लौट रहे थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर बृजेश कुमार गुप्ता घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचकर पांचों घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु दो एंबुलेंस को बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड गौराबादशाहपुर भिजवाया। इस घटना में आजमगढ़ जनपद के बिसरौर थाना सरायमीर निवासी श्रवण कुमार (30) प्रिंस यादव (16) सविता यादव (40) विनोद यादव (48) एवं फुलई (55) को चोट आई है। वही श्रवण व शीला यात्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालांकि घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। घायल यात्रियों को अस्पताल भिजवाया गया।

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता बताया कि विनोद यादव नाम के यात्री ने बताया कि चालक सुबह से बस चला रहा था, उसे झपकी आ गई। इससे बस पलट गई। किसी की मौत नहीं हुई है। पांच को चोट आईं हैं। लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें