फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटा, एक मजदूर की मौत, नौ घायल

विज्ञापन
बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली।
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर-जंघई मार्ग पर किशुनदासपुर पेट्रोल पम्प के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार बस की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गया। हादसे में ट्रॉली पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चालक समेत नौ मजदूर घायल हो गए। सभी को आनन-फानन में मछलीशहर सीएचसी ले जाया गया। घायल छह मजदूरों को गंभीर चोट आई है। सभी मजदूर प्रयागराज के निवासी हैं।
विज्ञापन

जंघई रेलवे स्टेशन से 17 मजदूर एक ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर रेलवे के काम से भनौर स्टेशन गए थे। वहां से लौटते समय रात 8 बजे मछलीशहर-जंघई मार्ग पर किशुनदासपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। तेज आवाज होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्राली मे फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। सभी मजदूर प्रयागराज जिले के हैं।
घटना में 10 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों में चालक शिव प्रकाश यादव (29), मजदूर राकेश पटेल (32), अभिषेक पटेल, उमेश, सोनू, नीरज, शिवराम, सुधीर, शिवकुमार, कृष्ण कुमार (सभी 20 से 30 वर्ष) शामिल हैं। मौके पर पहुंचे मीरगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार ने सभी घायलों को मछलीशहर सीएचसी भेजवाया। वहां डॉक्टरों ने सोनू पटेल (20) निवासी ग्राम डाही टीकुरी थाना करहता जिला प्रयागराज को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसओ राजेश कुमार ने बताया कि बस और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें