फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रेलवे क्राॅसिंग पर गेट से टकराई बस, चालक समेत पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग पर लगे लोहे के गेट से शुक्रवार की सुबह एक रोडवेज बस टकरा गई। आजमगढ़ से कौशांबी जा रही रोडवेज की बस के टकराने से उसमें सवार कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया गया। शुक्रवार की भोर में रोडवेज बस आजमगढ़ से कौशांबी जा रही थी। करीब तीन बजे बस केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची थी, तभी भारी वाहनों को रोकने के लिए बनाए गए लोहे के गेट से टकरा गई। घटना में बस चालक रामजस तथा परिचालक अशोक कुमार घायल हो गए। तीन अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां यात्रियों को प्राथमिक उपचार कराने के बाद छोड़ दिया गया। चालक-परिचालक अशोक कुमार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर रमेश कुमार ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें