09- जफराबाद में इमल्सन ड्रम में हुए विस्फोट में मृत विजय कुमार की फाईल फोटो ।
- फोटो : JAUNPUR
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के रासीपुर गांव में सोमवार की शाम को इमल्शन के ड्रम में विस्फोट झुलसे तीन किशोरों में से एक विजय कुमार यादव (14) पुत्र श्रवण कुमार की मौत हो गई। विजय अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था और कक्षा नौ का छात्र था।
रासीपुर गांव में सड़क का निर्माण कार्य करीब चार महीने पहले पूरा हो चुका है। ठेकेदार ने अलकतरा और इमल्शन से भरा ड्रम 4 महीने से घर के बगल में ही छोड़ रखा था। सोमवार की शाम को गांव निवासी आयुष यादव (14) पुत्र संतोष यादव, विजय यादव (15) पुत्र श्रवण यादव तथा आदर्श यादव (5) पुत्र मुन्ना यादव ड्रम के पास खेल रहे थे। अचानक ड्रम तेज आवाज के साथ फट गया। उसकी चपेट में आकर तीनों किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में पुलिस को सूचना देते हुए परिजन तीनो को जिला चिकित्सालय ले गए। उनकी हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। जहां इलाज के दौरान विजय कुमार यादव की मौत हो गई। अन्य दो की हालत नाजुक बनी हुई है। गांव वाले ठेकेदार को कोस रहे थे कि अगर सड़क बनने के बाद वह ज्वलनशील पदार्थ से भरा ड्रम उठा ले गए होते तो शायद यह हादसा न होता। किशोर की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
11- जफराबाद में वह इमल्सन ड्रम जिसके विस्फोट से हुई युवक की मौत।- फोटो : JAUNPUR