जौनपुर। टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ जगदीशपुर में मुख्यमंत्री का पुतला फुंका और कालेज प्रशासन के विरोध में नारा लगाए। रजनीश मिश्रा ने कहा कि जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल हो नहीं तो हमलोग आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। प्राचार्य जान बूझकर छात्र संघ चुनाव कराने में हिला हवाली कर रहे हैं। छात्र संघ चुनाव के नाम पर छात्रों से लाखों रुपए वसूला जाता है। जिसका कोई हिसाब किताब नहीं दिया जाता है। तिलकधारी महाविद्यालय समाजवादी छात्र सभा इकाई के अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि जल्द ही छात्र प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग करेगा। विगत कई वर्षों से कालेज प्रशासन छात्र संघ का चुनाव नहीं करा रहा केवल कालेज प्रशासन छात्रों से पैसा वसूल रहा है। जिला प्रवक्ता शिवा यादव ने कहा कि कालेज प्रशासन से चुनाव बहाल कराने की मांग की। इस मौके पर अमित यादव, राहुल यादव ,आकाश यादव, विशाल यादव, विजय, राहुल रहे।