फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खिड़की तोड़कर घर में चोरी, लाखों के जेवर-नकदी उठा ले गए

विज्ञापन
केराकत के सरकी पुलिस चौकी क्षेत्र के अमिहित गांव में चोरी के बाद बिखरे सामान। स्रोत-पीड़ित परिव
विज्ञापन
केराकत। सरकी पुलिस चौकी क्षेत्र के अमिहित (पकड़िया) गांव में शनिवार देर रात चोरों ने एक मकान की खिड़की तोड़कर करीब आठ लाख रुपये के जेवरात, पांच हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के समय घर के लोग सो रहे थे।
विज्ञापन

पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि चोर घर के पीछे की लोहे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी व बक्सों का ताला खोलकर नथिया, अंगूठी, पायल, मांगटीका, मंगलसूत्र सहित सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी समेट ले गए। रविवार सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी हुई।
सूचना पर सरकी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर से दान पेटी चोरी-सिंगरामऊ। देउरा गांव स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी चोरी कर ली। मंदिर से करीब 200 मीटर दूर नहर किनारे खाली पेटी मिली। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों में हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने घटना का जल्द खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें