फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा की दूकान में वाणिज्य कर का छापा

Thu, 26 Jan 2017 01:22 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के हरलालका रोड स्थित एक सराफा कारोबारी की दूकान में बुधवार को वाराणसी के वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापा मारा। अधिकारियों के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। जिससे कई सराफा की दूकानों का शटर नीचे गिर गया।
विज्ञापन


वैसे अधिकारियों ने इसे रुटिन चेकिंग बताया है।   उनका कहना है कि नोट बंदी के बाद बिल्डिंग मैटेरियल, सराफा, इलेक्ट्रानिक्स की दूकानों की जांच पड़ताल की जा रही है।

दोपहर में करीब 11 बजे वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय मिश्र के नेतृत्व में एक टीम पहुंची और सराफा कारोबारी के दूकान पर बैठकर नोटबंदी के बाद खरीद और बिक्री का ब्यौरा की जांच पड़ताल में जुट गई। जांच के बाद कुछ कागजात टीम अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


यह बात पूरे शहर में फैल गई और अधिकतर सराफा कारोबारियों ने अपना शटर गिरा लिया। जब उन्हें पता चला कि वाणिज्य कर विभाग की टीम है तो वह धीरे धीरे कारोबार शुरू किया। इस संबंध में पूछे जाने पर अधिकारियों ने सिर्फ इतना बताया कि यह रूटिन चेकिंग है। ब्यौरा एकत्रित कर लिया गया है, इसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें