फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Fri, 05 Jun 2020 11:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नेवादा बाजार में शुक्रवार की रात आठ बजे बदमाशों ने युवा सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने व्यापारी को सामने से गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद उसके पास मौजूद सामान लेकर फरार हो गए। बाइक की डिकी तोड़कर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेरेबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन


जलालपुर थाना क्षेत्र के मोजरा (कुसिया) गांव निवासी शिवजीत मौर्य (29) पुत्र बड़कू की नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परमल पट्टी बाजार में सराफा की दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार की देर शाम दुकान बंदकर वह बाइक से घर जा रहे थे। वहां से कुछ दूर आगे शिवजीत नेवादा गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक सामने आए दो बदमाशों ने बाइक रोका और ताबड़तोड़ गोली चला दी।

चेहरे और सीने पर बाईं तरह गोली लगते ही शिवजीत मौके पर ही ढेर हो गए। गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, मगर तब तक बदमाश फरार हो गए। सूचना पाकर नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर शिवजीत की सिर्फ बाइक पड़ी थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

शिवजीत मौर्य (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
उसके पास मौजूद बैग व अन्य सामान गायब था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लूट की नीयत से ही वारदात को अंजाम दिया गया है। एसओ संतोष राय ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

दोपहर में एडीजी ने अपराध रोकने का पढ़ाया पाठ, शाम को हत्या

वाराणसी जोन के एडीजी शुक्रवार को ही जिले में थे। तेजी से बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए उन्होंने दोपहर में सभी पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण का पाठ पढ़ाया था। इसके कुछ घंटे बाद ही नेवढ़िया थाना क्षेत्र में दुस्साहसिक वारदात हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। आला अधिकारी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

पुलिस के लिए यह चुनौती इसलिए भी है कि एक दिन पहले ही केराकत कोतवाली के मखदूमपुर में यूबीआई के वक्रांगी केंद्र संचालक से बदमाशों ने 1.19 लाख रुपये लूट लिए थे। गत सोमवार को जलालपुर के बिबनमऊ गांव के पास एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 50 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें