फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दिव्यांग की दुकान में दबंगों ने की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। थाना क्षेत्र के धनुहां गांव में मंगलवार की रात दिव्यांग की चाट की दुकान पर दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार धनुहां गांव निवासी दोनों पैर से दिव्यांग ईश्वरचंद्र जायसवाल घर पर ही चाट व मिठाई की दुकान खोलकर किसी तरह अपना जीविकोपार्जन कर रहे हैं। मंगलवार की शाम मई गांव निवासी एक दबंग दिव्यांग की दुकान से परिवार के लिए चाट बनवाया और बिना पैसे दिए जाने लगा। इसके बाद दिव्यांग ने पैसे की मांग की तो दबंग उसे दुकान में बंद करवाने एवं अन्य तरीके की धमकी देने लगा। इसके बाद दिव्यांग दहशत में आकर शांत हो गया। दिव्यांग ने बताया कि रात 11-12 बजे के बीच बाइक पर सवार दबंग और उसके कई साथी पहुंच कर ईंट लाठी डंडों से हजारों रुपये की कीमती काउंटर को तोड़ दिया और सामान लूटकर चले गए। रात में ही पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सुबह जांच के लिए पुलिस आई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण दिव्यांग का पूरा परिवार दहशत में है। थानाध्यक्ष रामपुर देवानंद रजक ने बताया कि झगड़ा हुआ था। मामले की पड़ताल की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें