फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दबंगों ने मां-बेटे को पीटा, 4 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुरगडऊर गांव में जमीन के विवाद में दबंगों ने मां-बेटे को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने परिजनों के तहरीर पर 4 लोगों पर केस पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गडऊर गांव की सुशीला (54) वर्ष बुधवार को अपनी जमीन पैमाइश के लिए राजस्व विभाग की टीम बुलाई हुई थी। शाम करीब 5 जब टीम चली गई। इसी दौरान पड़ोस के दबंग किस्म के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद होते देख सुशीला का पुत्र फोटो चौहान (22) भी मौके पर पहुंच गया। दबंगों ने मिलकर दोनों को पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और किसी तरह से दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। सुशीला की हालत बिगड़ते देख ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल भर्ती करा दिया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर संतलाल चौहान समेत 3 अन्य लोगों के खिलाफ केस पंजीकृत किया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें