फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाैनपुर में तड़तड़ाई गोलियां : मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल, अरेस्ट, पुलिस पर फेंका था बम; दो बदमाश फरार

Fri, 27 Dec 2024 01:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Jaunpur News : यूपी के जाैनपुर की पुलिस और स्वाट टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामिया को गिरफ्तार किया है। उसकी कई दिनों से तलाश की जा रही थी। उसने पुलिस पर फायरिंग के साथ ही सुतली बम भी फेंक दिया था।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल बदमाश से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय शातिर अभियुक्त पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके पास से एक पिकअप, एक तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, 7 देशी सुतली बम, एक कुल्हाड़ी, एक लोहे की जंजीर बरामद किया। इसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी है।

विज्ञापन


विनोद कुमार मिश्र आपरेशन वज्र के तहत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में भ्रमणशील होकर चौकी क्षेत्र सतहरिया से हाइवे पर होते हुए सुजानगंज ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे। वहां पर उपनिरीक्षक अरविंद यादव, विनोद सिंह मय हमराह गस्त पर थे।

स्वाट टीम द्वितीय के प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ पेशेवर बदमाश एक पिकअप गाड़ी लेकर क्षेत्र मे पशु चोरी की घटना को अंजाम देने हेतु धूमते देखा गया है। थाना प्रभारी ने सभी को सचेत किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्वाट और पुलिस को मिली सफलता
स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक पिकअप गाड़ी मे तीन चार बदमाश सुजानगंज की तरफ से मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहे है।स्वाट टीम के द्वारा पीछा किया जा रहा है। पुलिस टीम सुजानगंज रोड की तरफ बढ़े तो कुछ दूर पर गाड़ी दिखी जिसके पीछे स्वाट टीम लगी थी।

पुलिस टीम गाड़ी की घेराबंदी किया गया। गाड़ी चालक द्वारा जान से मारने की नियत से बम फेक गया और जान से मारने हेतु पुलिस वालों पर फायर किया। पुलिस टीम बाल बाल बच गई। रामपुर तिराहे से गाड़ी मोड़कर भागे जो कुछ दूर पर गाड़ी बंद कर दाहिने से उतरकर एक व्यक्ति निशाना करके जान से मारने की नियत से पुनः पुलिस पर फायर कर दिया।

आत्मरक्षा में प्रभारी निरीक्षक व स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपने सरकारी पिस्टल से फायर किया जिससे एक रविंद्र वर्मा निवासी मखदूमपुर थाना खुटहन जौनपुर के दोनों पैर मे गोली लग गयी। जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर भेजा गया।

एक बदमाश प्रेम चंद्र वर्मा निवासी थाना महरूआ अम्बेडकर नगर को मौके से पकड़ा गया। दो अन्य बदमाश भागने मे सफल रहे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र के मुताबिक मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।मौके से भागे हुए बदमाशों की तलाश की जारी है।

पशु तस्कर के पास से पिकअप, एक तमंचा .315 बोर मय एक खोखा .315 बोर , दो जिन्दा कारतूस .315 बोर, 7 देशी सुतली बम, एक कुल्हाड़ी, एक लोहे की जंजीर बरामद किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, रामजनम यादव प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम,अरविन्द कुमार यादव , संदीप यादव ,पकंज मिश्रा , संदीप सिंह , विक्रम सिंह रघुवंशी स्वाट टीम,जाकिर हुसैन ,आसनी सिंह, प्रितिमा मौर्या शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें