बरईपार। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव में शनिवार दोपहर करंट लगने से भैंस की मौत हो गई। गांव निवासी शशिधर पाल की भैंस घर के सामने बंधी थी। उसके घर के ऊपर से बिजली का तार गुजरा है। जो काफी नीचे लटक रहा था। करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। शशिधर पाल ने बताया कि भैंस की कीमत करीब अस्सी हजार रुपये थी। एसडीओ एसके सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है।