नौपेड़वा बक्शा के चितौड़ी गांव निवासी एवं बसपा कोऑर्डिनेटर व पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र गौतम के पुत्र धर्मेंद्र(24) की अयोध्या में बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई।
परिजन के अनुसार धर्मेन्द्र अपनी बाइक से कहीं जा रहा था इसी दौरान एक तेजगति से आ रहे आटो चालक ने धक्का मार दिया।
ऑटो के धक्के से धर्मेंद्र बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोग जिला अस्पताल ले गए जहां स्थिति गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।