फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटरों व दबंगों को चिंहित कर कार्यवाई करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और आईजी रेंज विजय सिंह मीणा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस व प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक कर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कड़े निर्देश दिए। बूथों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने, हिस्ट्रीशीटर और दबंगों को चिह्नित कर अभी से कार्रवाई करने को कहा। शराब माफिया पर अंकुश लगाने का जोर दिया। बैठक के बाद आयुक्त एवं आईजी ने नामांकन कक्ष का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों एवं बूथों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने व मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण अच्छे से देने को कहा। कहा कि राजनीतिक पार्टियों और पोलिंग पार्टियों को जो वोटर लिस्ट सौंपी जाए, उसमें समानता रहे। वोटरों को वोटर पर्चियां बीएलओ के माध्यम से समय से उपलब्ध करा दी जाए। आईजी विजय सिंह मीणा ने निर्देश दिया कि बॉर्डर पर सख्त निगरानी रखा जाए। पूर्व के चुनाव में जिन स्थानों पर गड़बड़ी उत्पन्न हुई हो, उसे चिन्हित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लें। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने मंडलायुक्त व आईजी को सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए आश्वस्त किया। बैठक में एसपी राजकरन नैय्यर, एएसपी ग्रामीण व शहरी, एडीएम वित्त व राजस्व रामप्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें