विभिन्न मांगों को लेकर कर्मियों ने बीएसएनएल कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। ने कहा कि सरकार और प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण मांगें पूरी नहीं हो पा रहीं हैं। कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की भलाई के लिए काफी दिनों से 21 सूत्री मांगों की मांग की जा रही है।
इसमें रिक्त सीएमडी सहित बोर्ड के दो निदेशकों के पदों को शीध्र भरने, सहायक टावर कंपनी का निर्माण बंद करने आदि मांगें शामिल हैं। जिसे सरकार और प्रबंधन ने अब तक पूरा नहीं किया। हड़ताल में संयोजक सुरेश चंद्र यादव, कामरेड सोमारु, एसए कमर, सुरेशचंद्र यादव, एमपी यादव, सूर्यनारायण यादव, दयाराम यादव, संजीव सिन्हा आदि शामिल रहे।