फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी की छात्रा, दो घंटे के बाद मिला शव

विज्ञापन
सिकरारा- मृतक श्वेता प्रजापति की फाइल फोटो। परिजन।
विज्ञापन
सिकरारा। रायबरेली-जौनपुर राजमार्ग पर स्थित बरगुदर पुल से बुधवार की सुबह बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा श्वेता प्रजापति (19) ने सई नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लगभग दो घंटे तक खोजबीन की। पुल से लगभग 50 मीटर दूर नदी से छात्रा का शव मिला। थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि बक्शा थाना क्षेत्र के डीहजहनिया गांव निवासी आनंद प्रजापति ने सूचना दी कि उसकी बहन श्वेता प्रजापति (19) बुधवार की सुबह घर से साइकिल लेकर निकल गई है। बरगुदर पुल पर उसकी साइकिल और चप्पल मिली है। इसके बाद नदी में तलाश कराई गई। लगभग दो घंटे बाद पुल से लगभग 50 मीटर दूर उसका शव मिला। परिजनों ने बताया कि वे सिकरारा क्षेत्र के रइया गुलजारगंज स्थित मां इसराजी डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्रा साइकिल से पुल पर पहुंची, साइकिल खड़ी की, चप्पल उतारी और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें