फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बीएससी कृषि, एलएलबी और एलएलएम की परीक्षाएं 16 से

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीएससी कृषि, एलएलबी और एलएलएम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 16 जनवरी से करने की तैयारी है। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेजे जा रहे हैं। परीक्षाएं दो फरवरी तक चलेंगी। कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कराई जाएंगी। एलएलबी प्रथम सेमेस्टर और एलएलएम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। इसी प्रकार बीएससी कृषि विज्ञान की परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। जबकि बीएड की परीक्षाएं 19 जनवरी से कराने की तैयारी है। विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर जनपद में बीएड के कुल 193 महाविद्यालयों का संचालन हो रहा है। जौनपुर में 64 और गाजीपुर जनपद में 129 महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में करीब दस हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। बीएड की परीक्षाएं केवल वित्तपोषित महाविद्यालय केंद्रों पर ही कराई जाएंगी। परीक्षा के लिए छात्रों को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि सीसी टीवी कैमरा की निगरानी में सभी परीक्षाएं सुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराई जाएं। एलएलबी और एलएलएम की परीक्षाएं भी उन्हीं केंद्रों पर कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डा. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा तैयारी पूरी हो चुकी है। जिलेवार नोडल केंद्र भी बनाए गए हैं। इन केंद्रों से परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र की आपूर्ति की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों को विश्वविद्यालय से आनलाइन जोड़ दिया गया है। मानीटरिंग विश्वविद्यालय परिसर से की जा रही है। परीक्षा की निगरानी के लिए जिलेवार टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें