सरपतहां थाना क्षेत्र के घूरीपुर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक सौरभ सिंह पर शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ सिंह पटेल ने अग्रिम आदेश तक उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया। यह कार्यवाही खण्ड शिक्षा अधिकारी सुइथाकला की संस्तुति और आख्या को संज्ञान में लेते हुए की है। बृहस्पतिवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय घूरीपुर में तैनात शिक्षक 16 जून से लगातार अनुपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका में भी उनके हस्ताक्षर का कालम खाली मिला।जिसके सन्दर्भ मे खण्ड शिक्षा अधिकारी ने उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की आख्या भेजकर संस्तुति भेजी गई थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अधिकारी ने अग्रिम आदेश तक के लिए जून माह के वेतन पर रोक लगा दिया है। जिसे लेकर शिक्षकों में खलबली मच गई है।