केराकत। सिपाह मोहल्ले में भाई की जमीन बेचने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने क्रय विक्रय करने वाले चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सिपाह मोहल्ला निवासी दाउद अशरफ ने कोर्ट में केस दर्ज कराया। बताया कि उनके दादा ने मुंहजबानी विरासत में एक मकान दिया था, यह सबके संज्ञान में था। इसके बावजूद यह सब कुछ जानते हुए कूट रचना कर वहीद और सईद ने एक साल पूर्व अफसाना और फरीदा को मकान बैनामा कर दिया। जब आरोपी मकान से बेदखल करने आए तो उन्हें बैनामा की जानकारी हुई, इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने वहीद, सईद, अफसाना और फरीदा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।