फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बुलडोजर लगाकर गिरवाया भाई का घर, सामान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर थानाक्षेत्र के नोनरा खुर्द गांव में भाई की संपत्ति पर कब्जे की नीयत से भाई ने बुलडोजर लगाकर उसका मकान गिरवा दिया। पीड़ित के दामाद की तहरीर पर पुलिस ने भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सिकरारा थानाक्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी सुनील मिश्र ने मछलीशहर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी मछलीशहर थानाक्षेत्र के नोनरा खुर्द गांव निवासी लालजी मिश्र की बेटी संगीता के साथ हुई थी। उनके ससुर को कोई बेटा नहीं है, सिर्फ दो बेटियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। ससुर लालजी दिव्यांग हैं और मुंबई में रहते हैं। उनके के छोटे भाई रामजी मिश्र को भय रहता है कि कोई बेटा न होने के कारण उनके बड़े भाई अपने हिस्से की सारी संपत्ति दामादों को दे देंगे। इसलिए वह उस पर कब्जे की फिराक में रहते हैं। गत 25 जनवरी को रामजी और उनकी पत्नी कृष्णावती ने बुलडोजर बुलाकर लालजी का घर गिरवाने लगे। इससे घर में रखे सामान क्षतिग्रस्त हो गए। पड़ोसी गांव के अच्छेलाल तिवारी ने फोन पर सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में रामजी और कृष्णावती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें