जलालपुर। वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर क्षेत्र के असबरनपुर गांव के समीप एक सप्ताह पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल दूल्हे के भाई ने भी रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में घायल दो अन्य लोगों की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
छह दिसंबर को तरियारी सेहमलपुर से शैलेंद्र सरोज की बरात वाराणसी के बड़ागांव बौराहवा गई थी। सात दिसंबर की सुबह लौटते समय बरातियों से भरी बोलेरो की बस से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में दूल्हे के मौसा, मामा समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि वाहन चला रहा बड़ा भाई अतुल, पिता रामजीत सरोज समेत चार लोग घायल हुए थे। घायलों को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहां रविवार को अतुल की मौत हो गई। देर शाम शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।