फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भाभी की नहाते समय वीडियो बनाता था देवर, धमकी देकर करता ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंवारा। थाना क्षेत्र के एक गांव में भाभी की नहाते समय देवर वीडियो बनाना था। आरोप है कि वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करके कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। वह अपने बच्चों और बीमार ससुर के साथ घर में रहती है। महिला का अश्लील वीडियो उसी का देवर चोरी से बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था। आरोप है कि वह लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर करता रहा। पुलिस की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार गत पांच मार्च को महिला ने ससुर से मिलने आए कुछ रिश्तेदारों को अपनी आपबीती बनाने की कोशिश की, जिस पर उसके देवर ने न सिर्फ उसे गालियां दी, बल्कि मारापीटा और उसके पति को गोली मारने की भी धमकी दी। महिला का कहना है कि पति को गोली मारने की धमकी की रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है। महिला ने पांच मार्च को ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी को पकड़ कर ले गई और थाने से छोड़ दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर पंवारा थाने की पुलिस ने 18 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी देवर को शनिवार की रात कुडरिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें