शाहगंज। खास भादी मुहल्ले में शनिवार की रात बड़े भाई ने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को सीएचसी में भर्ती कराए।
नगर के खास भादी मुहल्ला निवासी मोहम्मद समर (28) का बड़े भाई से घर में विवाद चल रहा था। रविवार को विवाद बढ़ने पर बड़े भाई ने घर में रखे चाकू से समर के गर्दन पर वार किए। समर गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-चिल्लाहट सुनकर पहुंचे पड़ोसियों को देखकर बड़ा भाई भाग गया। समर को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। प्रभारी निरिक्षक सदानंद राय ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।