फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रोडवेज बस की चपेट में आने से सगे भाई-बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के कुंवरपुर बाजार के समीप शनिवार को बेटी की शादी का कार्ड लेकर अपनी बहन के साथ रिश्तेदार के यहां जाते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से सगे भाई-बहन घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासी दीपक (50) अपनी बेटी की शादी का कार्ड लेकर बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। साथ में उनकी बहन आशा देवी (40) भी थी। इस दौरान कुंवरपुर बाजार के समीप पीछे की ओर से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गिरकर घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें