फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव को 51 हजार रुपये देकर किया पुरस्कृत

विज्ञापन
कांस्य पदक जीतने वाले रोहित यादव का सम्मान करते श्रीकृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष अजय यादव व अन्य - फोटो : घटनास्थल पर जांच करतीं एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया और पुलिस। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के सरायफत्तु गांव में चल रहे पांच दिवसीय श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के मंच पर एशियाई खेल 2026 में जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी रोहित यादव को सम्मानित किया गया। श्रीकृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष एवं पार्वती अस्पताल प्रयागराज के मालिक अजय यादव ने समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रोहित, उनके पिता सभाजीत यादव और भाई रोहन यादव को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान रोहित को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। समिति अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि रोहित की उपलब्धि ने क्षेत्र, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह सम्मान केवल एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के हौसले का सम्मान है। संचालन प्रभागीय लेखाधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम में डॉ. विकास पाल, रामबली यादव, अनिल यादव, संतोष यादव, देवीलाल यादव, राजेश सेठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें