जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र इब्राहिमपुर से बजहा संपर्क मार्ग पर स्थित शारदा नहर पर बना 50 साल पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। यह हादसों को दावत दे रहा है। अब इस पुल का फिर से निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से 49 लाख 98 हजार रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेज दिया गया है। बजट मंजूर होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
50 साल पुराने हो चुके क्षतिग्रस्त पुलों के नव निर्माण के लिए शासन का विशेष जोर है। इसके लिए अगस्त में पीडब्ल्यूडी की ओर से महाराजगंज क्षेत्र के इब्राहिमपुर से बजहा संपर्क मार्ग पर स्थित शारदा नहर पर बने पुल की जांच पड़ताल की गई। 50 साल पुराना होने के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। नए पुल के बन जाने के बाद महराजगंज, बजहां, केवटली डेल्हूपुर, सराय विभार, मितांवा, रसिकापुर जबकि नहर से उत्तर से दक्षिण की तरफ लोहरियांव, मजीठहां भरथरी, रामपुर, सेतापुर गोठवां, भटौली, जनौर आदि गांवों के 50 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
कोट
पुराने पुल को तोड़कर नए पुल बनाने के लिए 49 लाख 98 हजार का प्रस्ताव शासन स्तर भेजा गया है बजट स्वीकृत होने पर कार्य कराया जाएगा।
विकास गुप्ता, सहायक अभियंता,पीडब्ल्यूडी