फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 2.46 करोड़ से बनेगा गांगी नदी पर पुल, हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने क्षेत्र के आरा गांव में शनिवार को चैकिया धाम से आरा, गांव होते हुए बड़गहन आजमगढ़ जाने वाले मार्ग पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। गांगी नदी पर बनने वाले इस पुल के निर्माण में दो करोड़ 46 लाख 15 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि इस पुल के बन जाने से जौनपुर से आजमगढ़ आना-जाना आसान हो जाएगा। नदी पर पुल नहीं होने की वजह से आसपास के गांव के लोगों को बर्रे बड़गहन जाने के लिए घूम कर जाना पड़ता था, पुल बन जाने से चौकियां, पतहना, चांदी गहना, दुधौरा, तियरी, आरा, कुकुहा, पारा पट्टी, समेत 50 गांव के लोगों को सहूलियत मिलेगा। इस मौके पर मनोज राय, राजू राय अंकित पाठक, रूदल राजभर, दिवाकर राय, मुकेश राय, अजय राजभर, राजेंद्र राजभर, फिरतु आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें