फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर और सीटी फटने से ठप हुई विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/सिंगरामऊ। उसरा बाजार के 132 केवी विद्युत उपकेंद्र का ब्रेकर फटने से शनिवार को पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। उधर, शार्ट-सर्किट से सीटी जलने से लगी आग से बक्शा उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

उसरा बाजार उपकेंद्र ब्रेकर सुबह 6 बजे अचानक फट गया। इससे जुड़े सभी 33 केवी उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। विभाग के अधिकारी व कर्मी खराबी दूर करने में जुट गए। काफी देर के बाद भी जब फाल्ट सही नहीं हुआ तो तकनीकी टीम को बुलाया गया। एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि सुबह से ही मशक्कत कर ब्रेकर को सही किया जा चुका है। जर्जर तार को भी ठीक करने के बाद देर शाम तक आपूर्ति बहाल होगी। उधर, सुबह करीब पांच बजे बक्शा उपकेंद्र के लिए गए 33 हजार वोल्ट के तार पर नौपेड़वा फीडर का 11 हजार लाइन का तार गिर पड़ा। उपकेंद्र में फैले तार जलने लगे। उपकेंद्र की सीटी ब्लास्ट कर गई। आपूर्ति ठप हो गई। एसडीओ रंजीत कुमार ने कहा कि फाल्ट को ठीक किया जा रहा है। शीघ्र सेवा बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें