फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लड़का-लड़की एक समान, सबको शिक्षा का अधिकार... नारे से गूंजा क्षेत्र

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय वासदेव पट्टी में स्कूल चलो अभियान की रैली निकालते छात्र छात्राएं। स्रोत-संवाद - फोटो : लखनऊ में अपना वक्तव्य प्रस्तुत करतीं छात्रा।
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नए सत्र में छात्रों के पंजीकरण बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने रैली निकालकर घर-घर दस्तक दी। लड़का-लड़की एक समान, सबको शिक्षा का अधिकार... जैसे नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रामपुर ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई, जिसमें मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल, नगर अध्यक्ष विनोद जायसवाल, शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रैली का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष के बच्चों को विद्यालयों से जोड़कर उनका नामांकन सुनिश्चित करना था। प्राथमिक विद्यालय मीरपुर उमरी के बच्चों ने भी जागरूकता रैली निकाली, जिसमें ग्राम प्रधान नीलम गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के दौरान बच्चों ने तख्तियों और बैनरों के जरिए लोगों को सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली निशुल्क सुविधाओं के बारे में बताया। नगर पंचायत रामपुर के कंपोजिट विद्यालय में भी रैली का आयोजन किया गया, जहां विधायक डॉ. आरके पटेल ने बच्चों के नामांकन पर जोर दिया।

प्राथमिक विद्यालय वासदेव पट्टी में स्कूल चलो अभियान की रैली निकालते छात्र छात्राएं। स्रोत-संवाद- फोटो : लखनऊ में अपना वक्तव्य प्रस्तुत करतीं छात्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें