थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रेम प्रपंच में युवक की हत्या की गई है। युवक के पिता राम कृपाल की तहरीर पर युवती के पिता और चाचा के अलावा छह अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि युवती के परिजनों ने रातभर युवक को पेड़ से बांध रखा था। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और उसे पेड़ से छुड़वाया। लेकिन, भूख, प्यास और भय से उसकी मौत हो गई।
विजाधारमऊ गांव में अरविंद की पिटाई की खबर परिवार के लोगों को रात में ही मिल गई थी। लेकिन, वे सुबह पहुंचे। उस समय अरविंद प्यास से तड़प रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह पानी मांग रहा था। इस पर परिजनों ने उसे पानी दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।