फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को उतारा मौत के घाट: जौनपुर में लड़की के घरवालों ने युवक को पीटकर मार डाला, एक गिरफ्तार

Fri, 15 Jul 2022 06:53 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

यूपी के जौनपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमिका के परिजनों ने युवक की पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। मौत के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या का मामला सामने आया है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विजाधारमऊ गांव में बृहस्पतिवार की रात प्रेमिका से मिलने आए युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी गई। इससे शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मामले में दो नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


मुंगराबादशाहरपुर थाना क्षेत्र के आशापुर सरायफत्तू निवासी अरविंद पाल (22) का पड़ोस के गांव बिजाधर मऊ में एक युवती से प्रेम संबंध था। बृहस्पतिवार की रात फोन आने पर अरविंद मिलने के लिए प्रेमिका के घर के पास पहुंच गया। रात में प्रेमिका के परिजनों ने अरविंद पाल को घर के बाहर देखा तो गुस्से में आ गए और पेड़ में बांधकर उसकी लाठियों से पिटाई कर दी।

युवक के परिजनों को रात में ही मिली जानकारी, डर के कारण नहीं गए
अरविंद के परिजनों को किसी ने भोर में करीब चार बजे ही घटना की जानकारी दी, लेकिन वे डर के मारे मौके पर नहीं आए। घर वाले सुबह पहुंचे और अरविंद को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर सदानंद राय हमराहियों के साथ पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया।  

विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रेम प्रपंच में युवक की हत्या की गई है। युवक के पिता राम कृपाल की तहरीर पर युवती के पिता और चाचा के अलावा छह अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया  कि युवती के परिजनों ने रातभर युवक को पेड़ से बांध रखा था। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और उसे पेड़ से छुड़वाया। लेकिन, भूख, प्यास और भय से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

प्यास से तड़प रहा था अरविंद

विजाधारमऊ गांव में अरविंद की पिटाई की खबर परिवार के लोगों को रात में ही मिल गई थी। लेकिन, वे सुबह पहुंचे। उस समय अरविंद प्यास से तड़प रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह पानी मांग रहा था। इस पर परिजनों ने उसे पानी दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें