फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बीआरसी पर पहुंची किताबें, एक अप्रैल से होगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा। इसके साथ ही सभी सरकारी स्कूलों में इस बार समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी है। विभाग का दावा है कि कक्षा-एक से आठ तक के बच्चों को वितरण के लिए किताबें सभी बीआरसी पर पहुंच गई हैं। एक अप्रैल से वितरण होगा।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि कक्षा एक से आठ तक के सभी छात्रों को 10 अप्रैल तक हर हाल में किताबें वितरित कर दी जाएं। जिले के करीब सवा तीन लाख छात्र-छात्राओं को किताबें वितरित की जाएंगी। जिले के सभी 21 विकास खंडों में पुस्तकों के सेट पहले ही पहुंचा दिए गए हैं। अब इन्हें संकुल संसाधन केंद्रों के माध्यम से संबंधित विद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा। वितरण प्रक्रिया तेजी से कराई जाएगी ताकि सत्र के शुरुआती दिनों में ही बच्चों के हाथों में किताबें पहुंच सकें। पुस्तकों के समयबद्ध और पारदर्शी वितरण के लिए संकुल समन्वयकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक विद्यालय को नामांकित छात्रों की संख्या के अनुसार पूरा सेट उपलब्ध कराया जाए और कोई भी बच्चा किताब पाने से वंचित न रहने पाए। शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार इस प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। जिले में 1930 प्राथमिक विद्यालय, 411 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 466 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। बीएसए ने बताया कि जिले के सभी बीआरसी पर बच्चों को निशुल्क वितरण के लिए किताबें पहुंच गईं। इन्हें स्कूलों पर पहुंचाया जा रहा है। एक अप्रैल से इन किताबों को बच्चों में वितरित किया जाएगा। इससे बच्चों को नए सत्र के पठन-पाठन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें