फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो पलटी बालक की मौत

Thu, 10 May 2018 11:46 PM IST
jaunpur
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतकों के परिजन।
विज्ञापन
जौनपुर इलाहाबाद मार्ग पर बीती रात लगभग 11 बजे टेकारी गांव के समीप जमुआ मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पटल गई। जिससे एक बालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

साहिनपुर (पकड़ी) निवासी राजनाथ यादव अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ सुजानगंज के मधुपुर गांव में चौथ लेकर गए थे। वहां से वापस लौटते समय रात लगभग 11 बजे तेज रफ्तार बोलेरो जमुआ मोड़ पर अनियंत्रित होकर पटल गई। जिससे गाड़ी में सवार राजनाथ यादव का बेटा अंश 12 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। वहीं राजनाथ यादव 45, संतोष यादव 28, मुरारी यादव 14, प्रमोद यादव उर्फ टुनटुन 32, संभल यादव 60 व शुुुभम 14 वर्ष घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने संतोष यादव व मुरारी यादव की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें