कुएं में युवक के शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद
मीरगंज। के चौकी खुर्द गांव में शनिवार नौ दिनों से घर से लापता युवक शुभम कन्नौजिया (25) का शव कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक के छोटे भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव निवासी शुभम कन्नौजिया (25) पांच दिसंबर की रात आठ बजे घर से निकला था। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने रात में खोजा पर वह नहीं मिला। 6 दिसंबर की सुबह पुलिस को भी सूचना दी।
पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की थी लेकिन उसका कही पता नहीं चल पाया। शनिवार को चौकी खुर्द गांव में ही दशमी के बाग के पास स्थित शंभूनाथ पांडेय की पुरानी मशीन के कुएं से दुर्गंध आने पर किसी की नजर पड़ी।
ग्रामीणों की सूचना पर दोपहर में पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष विनोद अंचल ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।
शव साढ़े तीन बजे शव को कुएं से निकाला गया। उसकी पहचान परिजनों ने शुभम कन्नौजिया के रूप में की। छोटे भाई शिवम कन्नौजिया ने किसी के हत्या करके शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया। कहा कि घटना को अंजाम देने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
युवक घर पर रहकर खेती किसानी करता था। मौत के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल ने बताया कि शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पहले गुमशुदगी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार अगली कार्रवाई की जाएगी।
कुएं में युवक के शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद