फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बीमार सास का हालचाल जानने ससुराल आए युवक का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर के आरा गांव के उपेंद्र पाठक उर्फ बॉबी की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी उपेंद्र पाठक की उसकी ससुराल आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के सहनुडीह में साड़ी के फंदे से पंखे में लटकता शव मिला। उपेंद्र की मां ने उसकी पत्नी, साले और ससुर पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उपेंद्र पाठक बृहस्पतिवार की शाम को अपनी दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक के साथ बरदह थाना क्षेत्र के सहनूडीह गांव स्थित ससुराल में बीमार सास का हालचाल जानने के लिए गए थे। देर रात घर में किसी बात के लिए विवाद हो गया। इसके बाद उपेंद्र का शव बंद कमरे में बेडशीट के सहारे पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते पर पहुंची बरदह पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
शुक्रवार की सुबह उपेंद्र के गांव से मां राधिका पाठक के साथ बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण सहनूडीह गांव पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मां ने पुलिस से हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। आरोप लगाया कि बहू और पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना नहीं दी। उन्हें घटना की जानकारी बड़े बेटे राज पाठक ने दी जो बाहर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें