फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दीपावली की रात से लापता युवक का पांच दिन बाद पोखरी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। बेला गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे पोखरी में गांव निवासी मनोज कुमार सिंह (42) का शव मिला। वह दीपावली की रात से लापता थे। पांच दिन बाद घर से महज 40 मीटर दूर पोखरी में उनका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मनोज अपने भाई भानु प्रताप सिंह और भाभी जीरा सिंह के साथ रहते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। शुक्रवार को गांव के विनय सरोज खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पोखरी की ओर से दुर्गंध आने पर उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी। इस मौके पर पहुंचे लोगों ने पोखरी के किनारे बांस के झुरमुट में शव उतराता देखा। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। इंस्पेक्टर सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें