फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दरगाह के पीछे तालाब में मिला युवक का शव

विज्ञापन
जफराबाद-गड्ढे में मिले शव मामले में मृतक नासिर की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
जफराबाद। नासही मोहल्ला स्थित हाजी हरमैन दरगाह के पीछे स्थित तालाब में शुक्रवार की सुबह एक 35 साल के युवक का शव मिला। युवक पिछले दो दिनों से घर से लापता था। कस्बे के कुछ लोग सुबह तालाब की तरफ गए थे। उनकी नजर तालाब में पड़े एक शव पर पड़ी। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर जफराबाद चौकी से पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान कस्बे के शेखवाडा मोहल्ला निवासी नासिर (35) के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई मो. आमिर ने बताया कि नासिर बीते दो दिनों से घर से लापता था। उसकी काफी तलाश हुई परंतु उसका पता नहीं चल सका था। शव मिलने के बाद उसने भाई की मौत को संदिग्ध बताया। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मामले के सभी तथ्यों की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें