फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजारेपुर गांव में दो पक्षों में पथराव, नौ घायल

Sat, 07 Mar 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के बंजारेपुर गांव में शुक्रवार को होली के रंग को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई।
विज्ञापन


इसमें थानाध्यक्ष और एक सिपाही समेत दोनों पक्षों से कुल नौ लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने एक जीप और बाइक  क्षतिग्रस्त कर दी। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स और पीएसी भी मौके पर पहुंच गई।

 भारी संख्या में फोर्स देख उपद्रवी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से नौ नामजद और दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बंजारेपुर गांव में होली खेलने वालों की एक टोली में शामिल लोग घर घर जाकर एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा रहे थे। इसी दौरान एक धार्मिक स्थल की दीवार पर भी रंग पड़ गया।
विज्ञापन


 इसे लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। गांव में पहले से ही तैनात पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। आरोप है कि एक पक्ष के लोग घर लौट रहे थे तभी एक एक व्यक्ति के ऊपर रंग पड़ गया।

इसे लेकर दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। एक  बाइक और जीप क्षतिग्रस्त कर दी गई। दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। एक पक्ष से चार तथा दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए।

उपद्रवियों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि टीवी, पंखा, कंप्यूटर आदि कीमती सामान तोड़ दिए गए। बचाव करने पहुंचे थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और कांस्टेबल सुरेश प्रसाद चुटहिल हो गए।

मामला नाजुक देख थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना पर केराकत, जलालपुर, जफराबादशाहपुर, सरायख्वाजा, खेतासराय थाने की फोर्स और पीएसी के जवान भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


 भारी संख्या में फोर्स देख उपद्रवी फरार हो गए। एसपी सिटी रामजी यादव, सीओ सदर हितेश कृष्ण, सीओ केराकत अशोक सिंह भी मौके पर पहुंच कर स्थिति की जायजा लिया। गांव में तनाव पूर्ण शांति है। एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें