नगर के रजा डीएम शिया इंटर काॅलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लू हाउस विजेता रहा। ग्रीन हाउस को दूसरा और येलो हाउस को तीसरा स्थान मिला। प्रबंधक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता छात्र-छात्रओं के चार ग्रुप रेड हाउस, ग्रीन हाउस, यलो हाउस एवं ब्लू हाउस के बीच कराई गई। शनिवार को समापन के अवसर पर विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू एवं विशिष्ट अतिथि ज़िला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा को स्काउट गाइड ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्रबंधक नजमुल हसन नजमी एवं प्रधानाचार्य डाॅ. अलमदार नजर ने अतिथियों का स्वागत किया। स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट किया।
डॉ. अतुल सिन्हा ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही छात्र जीवन में खेलकूद का भी भाग लेना चाहिए। छात्रों के अच्छे प्रदर्शन से ही विद्यालय का नाम अच्छे विद्यालयों में होगा। विशिष्ट अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने कहा कि विभिन्न खेल खेलने से टीम वर्क, नेतृत्व, जवाबदेही, धैर्य एवं आत्मविश्वास जैसे कौशल सीखने में मदद मिलती है। खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक असगर मेंहदी खां ने प्रतियोगिता संपन्न कराई। इस मौके पर शिक्षक ऐजाज मेहदी, जाकिर वास्ती, मोहम्मद अब्बास, डॉ. हाशिम मोअज्जम, फैजान हसन, अमीर अहमद, मोहम्मद अब्बास, साजिद अब्बास, हसन सईद आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डाॅ. सै. अलमदार हुसैन नजर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मो. रजा खां एवं कमेंट्री नबी हैदर ने की।