फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से टपक रहा था खून, हुआ बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कचरा वाहन से खून टपता देख मचा हड़कंप
विज्ञापन

जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर थानागद्दी मार्ग पर लालपुर गेट के पास शनिवार को करीब चार बजे मेडिकल कचरा लेकर जा रहे वाहन से खून टपकता देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि वाहन में बायो मेडिकल वेस्ट लादा गया है।
विज्ञापन

जौनपुर से मेडिकल कचरा लादकर डीसीएम वाहन मऊ जा रहा था। वाहन चालक जलालपुर के निकट लालपुर गेट के पास वाहन खड़ाकर अपने किसी परिचित से मिलने चला गया। उसी वक्त उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने गाड़ी से उठ रही दुर्गंध और उसमें से टपक रहे खून देख शोर मचाया। मौके पर लोगं की भीड़ जमा हो गई। गाड़ी में संदिग्ध वस्तु होने की आशंका पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि वाहन में मेडिकल कचरा लादा गया है। थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि वाहन से खून टपकने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन उसमे ंकोई संदिग्ध वस्तु नहीं थी। मेडिकल कचरा लादकर वाहन मऊ जा रहा था। चालक गाड़ी खड़ी कर किसी से बात करने चला गया था। छानबीन के बाद उसे जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें