फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय भेजी मतपेटिकाएं

Tue, 06 Oct 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण का चुनाव कराने के लिए मत पेटियों को ब्लाक मुख्यालयों पर भेजने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। छह ब्लाकों में निर्धारित 1076 बूथों पर 2152 मतपेटी उपलब्ध कराया जाएगा। ब्लाक मुख्यालयों से बूथों पर मतदानकार्मिक अपने साथ लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि जिले के छह ब्लाकों में धर्मापुर, सिरकोनी, मुफ्तीगंज, केराकत, डोभी व जलालपुर में पहले चरण का चुनाव होना है। इन ब्लाकों में 21 जिला पंचायत व 483 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों का चुनाव होना है। इन पदो के लिए मतदान नौ अक्टूबर को होगा। इसके लिए 1076 बूथ बनाएंगे। जिसमें धर्मापुर ब्लाक में 160, सिरकोनी में 211, मुफ्तीगंज में 136, केराकत में 206, डोभी में 177 व जलालपुर में 186 बूथ बनाए गए हैं।

एक बूथ पर दो मत पेटी रहेगी। जिसमें एक मत पेटी में जिला पंचायत सदस्य व दूसरी मतपेटी में  क्षेत्र पंचायत सदस्य का वोट पड़ेगा। इस दौरान कुल 2152 मत पेटी की आवश्यक्ता पड़ेगी। इन मत पेटियों को ब्लाक मुख्यालय पर उपलब्ध कराने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी मतपेटी एके सिंह ने बताया कि पहले चरण के छह ब्लाक में चुनाव कराने के लिए मतपेटिकाएं ब्लाक मुख्यालयों पर भेजी जा रही हैं। जहां से पोलिंग पार्टियां मत पेटी लेकर बूथों के लिए रवाना होंगी और चुनाव के दिन उनका उपयोग किय जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें