जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुई आगजनी की घटनाओं में तीन मड़हे, एक बीघा गेहूं की फसल समेत एक दूकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
थानागद्दी प्रतिनिधि के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के उमरवार (परसादीपुर) गंाव में मंगलवार को दोपहर में अज्ञात कारण से लगी आग में दो मड़हे और दूकान में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
गंाव निवासी रजिमुल्ला के रियायसी मड़हे में लगभग डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। जब तक आस-पास के लोग पहुंचकर आग बुझाते, दो मड़हे एवं चाय पान की दुकान में रखा सामान जल गया। दुकान में रखा चार हजार नकद और करीब 70 हजार का सामान जल गया। मड़हे में बंधी एक गाय बुरी तरह से झुलस गयी। घटना के समय परिवार की महिलाएं वहंा मौजूद नहीं थीं। गौरतलब हो कि होलिका दहन की रात रजिमुल्ला की लगभग 70 हजार कीमत की भैंस चोरी हो गई थी।
डोभी प्रतिनिधि के मुताबिक शार्ट सर्किट से हरिहरपुर गांव में श्रीराम चौरसिया का एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन फसल जल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित श्रीराम चौरसिया का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को तार लटकने की जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार पुरानी बाजार गांव में बीती रात आग लगने से गांव निवासी रविन्द्र शर्मा के खेत में काट कर छोड़ी जौ की फसल जलकर राख हो गई। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंच कर आग बुझाते फ सल जल चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है की गांव के ही अराजक तत्वों ने आग लगाया है। भुक्त भोगी रविन्द्र शर्मा ने इसकी सूचना थाने में दी है। खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मंगलवार को आग लगने से करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। गांव निवासी देव प्रकाश सिंह का तीन बिस्वा, राम आसरे गुप्ता का 12 बिस्वा, अकबाल का एक बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सोंगर गांव में बीती रात मदनलाल के मड़हे में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।