फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भाकियू का किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (राजेश सिंह चौहान गुट ) ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामसनेही पटेल के नेतृत्व में बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

मांग की कि ग्राम सभा पूरामधु में अधूरे पड़े पंचायत भवन पूर्ण कराया जाएं, ग्राम सभा समसपुर सरोज बस्ती एवं बिंद बस्ती का खड़जा टूट गया है, जांच कर खड़ंजा दुरूस्त कराया जाए, ग्राम समसपुर गुलाब मौर्या के घर से लेकर पिंटू बिंद के मशीन तक लगभग 200 मीटर पानी भरा है, नाली बनाकर पानी निकालने के लिए रास्ता बनाया जाए, ग्राम सभा लौह में खुली बैठक करके किए गए कार्य की समीक्षा की जाए, खुली बैठक नहीं कराई गई है। जो कार्य कराया गया है उनकी जांच कराई जाए और हर महीने खुली बैठक कराई जाए। सात वर्ष मनरेगा कार्य को बंद रखा गया है। उन्हें चालू कराया जाए। चेताया कि मांगे पूरी नहीं हुई तो प्रदर्शन को उग्र किया जाएगा। संचालन विनोद मौर्या ने तथा अध्यक्षता शिव प्रताप सिंह ने की। इस दौरान संतोष कुमार तिवारी, राम नरेश बिंद, राम सागर पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें