फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भाकियू ने किया बिजली कटौती का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति में अनियमितता के विरोध में मंगलवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने बिजली कार्यालय का घेराव किया। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने की मांग को लेकर एसडीओ विद्युत आलोक उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहुत खराब हो गई है। मनमाने ढंग से बिजली कटौती की जा रही है। चौबीस घंटे में चार घंटे भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बार-बार ट्रिपिंग से घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं। जब आपूर्ति होती है तो लो वोल्टेज बना रहता है। बिजली कटौती के कारण किसानों की धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जगदीश तिवारी, रमेश चंद्र मिश्र, बबलू दूबे, दिनेश तिवारी, शिव प्रताप सिंह, रामचंद्र यादव, गौरीशंकर शर्मा, राहुल सरोज, सीताराम पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें